भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पीएम मोदी की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा – ‘यह देश के लिए ऐतिहासिक कदम’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका के बीच तय हुई अंतरिम ट्रेड डील को दोनों देशों के रिश्तों के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम बताया है। इस समझौते पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार जताया और इसे आपसी विश्वास, सहयोग और बढ़ती साझेदारी का प्रतीक करार दिया।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत और अमेरिका ने एक अंतरिम व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क पर सहमति जताई है, जो दोनों देशों के मजबूत और दीर्घकालिक संबंधों को और गहराई देगा। उन्होंने कहा कि यह डील ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती प्रदान करेगी और किसानों, उद्यमियों, MSMEs, स्टार्टअप्स, मछुआरों सहित विभिन्न वर्गों के लिए नए अवसर पैदा करेगी।पीएम मोदी के अनुसार, इस व्यापारिक फ्रेमवर्क से महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, साथ ही निवेश और तकनीकी साझेदारी को भी नया आयाम मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह समझौता मजबूत व भरोसेमंद सप्लाई चेन के निर्माण में सहायक होगा।उल्लेखनीय है कि इस समझौते के तहत अमेरिका भारत पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह डील न केवल द्विपक्षीय व्यापार को गति देगी, बल्कि वैश्विक आर्थिक विकास में भी अहम योगदान देगी।...

अगली खबर पढ़ें →
शेयर करें:
WhatsApp Facebook X
Trending